फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: थारुओं ने किए सरकारी योजनाओं में आवेदन

Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। वन क्षेत्र के किनारे बसे थारू जनजाति बहुल गांव बर्दिया में जन जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसमें थारू समाज के लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी कर लाभ के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

बीडीओ अजीत कुमार सिंह की ओर से लगे कैंप में शनिवार को टीबी के उपचार के लिए सात, सामूहिक विवाह के लिए पांच, वृद्धा पेंशन के लिए 13 व निराश्रित लाभ के लिए दो ग्रामीणों ने आवेदन किए। वहीं, पीएम आवास के लिए 35 आवेदन मिले। मौके पर आठ राशन कार्डों को भी ऑनलाइन किया गया। शासन की ओर से प्राथमिकता से कराई जा रही फार्मर रजिस्ट्री के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें