शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बंजरिया निवासी सूर्या (18) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में उसके घर में फंंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार सूर्या शराब पीने का आदी था। इसी को लेकर आए दिन उसका माता-पिता से विवाद होता था। बृहस्पतिवार की शाम भी उसका परिजनों से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह सोने चला गया था और सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला।
कोतवाल नानपारा रामाज्ञा सिंह ने बताया कि सूर्या सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस को जब तक सूचना मिलती, परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अभी तक घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।