फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sat, 19 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत अंटहवा निवासी महिला की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने प्रेमी पति पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। रुपईडीहा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जरदा टिकुईया निवासी प्रेमा देवी (27) ने दो साल पहले ग्राम पंचायत अंटहवा निवासी बुद्धिलाल के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेमा अपने प्रेमी बुद्धिलाल के साथ उत्तराखंड चली गई थी और दोनों वहीं रहकर मजदूरी करते थे।

बृहस्पतिवार को प्रेमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने प्रेमी बुद्धिलाल पर हत्या की आशंका जताई है जबकि बुद्धिलाल बीमारी से मौत होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाने आए प्रेमी ने बताया कि बुधवार को उत्तराखंड में प्रेमा पर पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उसके बाद वहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए घर लेकर आए थे। अगले दिन बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



परिजनों के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-दद्दन सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें