फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

Wed, 16 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत बेलामकन में मंगलवार को सुबह सरयू नदी में एक युवक का शव दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के थानों व गांवोंं में पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और तीन-चार दिनों से गांव के आसपास घूमता दिखाई दे रहा था। थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 40 साल है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म, पास के थानों आदि के माध्यम से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें