फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं

Thu, 17 Oct 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलवा गांव की नहर में बोरे में मिला था अज्ञात शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। देहात कोतवाली इलाके में स्थित नहर से बोरे में बंद मिली 25 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी उलझ गई है। बौंडी थाना से आए परिजनों ने बुधवार को बरामद हुई महिला के शव की पुष्टि घर की गुम हुई महिला के रूप में नहीं की है। इससे पुलिस के समक्ष युवती की शिनाख्त करना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

देहात इलाके के यादवपुर मौजा के गोलवा गांव से निकली नहर में बुधवार को मछली पकड़ रहे युवकों को बोरे में बंद एक युवती का शव मिला था। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य के साथ शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी। बौंडी थाना निवासी एक गांव के लोगों ने शव उनके गांव से लापता हुई महिला के होने की आशंका जताई थी। बृहस्पतिवार को मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने शव किसी और का होने की बात कही। इससे अब पुलिस के समक्ष महिला के शव की शिनाख्त कराना बड़ी चुनौती बन गया है। देहात इंस्पेक्टर परमानन्द तिवारी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गठित टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें