फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 31 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहिपुरवा( बहराइच)। ग्राम पंचायत खमरिया निवासी हाजरा (25) का शव मंगलवार की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मोतीपुर क्षेत्र के मेढ़किया निवासी ताजमुलुक खां ने बताया कि उन्होंने भतीजी हाजरा की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व मोतीपुर के खमरिया गांव निवासी नवाज शरीफ के साथ की थी। कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा। उसके बाद से ही नवाज और हाजरा में छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होने लगी, जिससे तंग होकर भतीजी मायके चली आई।

मंगलवार सुबह हाजरा के पति नवाज शरीफ ने उसे ससुराल लौटने के लिए कहा, हाजरा ससुराल जाने को राजी हो गई और उसके साथ मंगलवार सुबह नवाज उसे अच्छे से ले गया और शाम को सूचना मिली कि उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोतीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें