फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालक को घर से उठा ले गया जानवर, चबा डाला बायां हाथ, हालत नाजुक

Tue, 15 Apr 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी के सिसैया चूड़ामणि में जंगली जानवर के हमले में घायल गौरव उर्फ घनश्याम।
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि में रविवार देर रात किसी जंगली जानवर ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। वह बालक को मुंह से दबोच कर बाहर ले गया। बालक की चीख सुन जागे परिजनों ने जानवर का पीछ़ा किया। कुछ देर बाद जानवर उसे खेत में छोड़कर भाग गया। उसने बालक का बायां हाथ चबा डाला और गले समेत शरीर के कई हिस्सों को जख्मी कर दिया। बालक को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन भेड़िये के हमले का दावा कर रहे हैं। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि के मजरा बग्गर निवासी संभर लोध ने बताया कि रविवार रात उनका पुत्र गौरव उर्फ घनश्याम अपनी मां शाति के साथ घर के आंगन में लेटा था। इस दौरान देर रात लगभग तीन बजे घर मेंं भेड़िया दाखिल हुआ और गौरव पर हमला कर दिया। भेड़िये ने गौरव की गर्दन पर हमला किया और मुंह से दबोच कर बाहर भागा। गौरव की चीख सुनकर हम सभी दौड़े और हांका लगाते हुए भेड़िये का पीछा किया। ग्रामीणों का शोर सुनकर भेड़िया बालक को खेत के पास छोड़कर भाग गया। इसके बाद बेटे को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकोंं ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



भेड़िये व तेंदुए की आशंका में सहमे ग्रामीण
हरदी क्षेत्र पूर्व में कई महीनों तक भेड़ियों के आतंक से बेहाल रहा है। भेड़िए का पहला हमला पूर्व में भी सिसैया चूड़ामणि गांव में ही हुआ था। ऐसे में रविवार देर रात गौरव पर हुए हमले के बाद भी परिजन व ग्रामीण भेड़िये द्वारा हमला करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि कुछ ग्रामीण तेंदुए के हमले की भी आशंका जता रहे हैं। हमले के बाद से सिसैया चूड़ामणि, बग्गर व उसके आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वर्जन:::
बालक को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। -डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, सीएमएस


मौके पर जाकर जांच की गई है। भेड़िये का कोई पगमार्क नहीं मिला है। घायल बालक की मां व ग्रामीणोंं से पूछताछ की जा रही है। किसी डॉग फैमिली का जानवर हो सकता है। -अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ बहराइच वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें