फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर डालने के लिए तेजाब देने वाले आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर तेजाब से हमला करने के लिए युवक को तेजाब देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

शहर निवासी छात्रा बीती 21 दिसंबर को कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में दुलदुल हाउस के पास एक युवक ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया था। पुलिस ने दूसरे दिन आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। खुलासे में यह बात सामने आई थी कि युवक की छात्रा से दोस्ती थी और लगभग चार महीने पहले दोनों में अनबन हो गई थी। युवक छात्रा की दोस्ती को पाने के लिए अपने दोस्त सुहैल उर्फ पीके बाबा द्वारा बताए गए अंधविश्वास की बातों में पड़ गया और उसके द्वारा दिए गए तेजाब को छात्रा पर फेंक दिया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पीके बाबा की तलाश थी। गुरुवार को नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने डब्लू मार्ट के पास से आरोपी पीके बाबा को गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें