बहराइच में मंगलवार को टीईटी परीक्षा के लिए महाराज सिंह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर तैयारी करते ?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आज जिले के 14 केेंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक होगी। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, तारा महिला इंटर कॉलेज, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज और महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामिल हैं।
जबकि नानपारा में श्री शंकर इंटर कॉलेज, राहत जनता इंटर कॉलेज व सआदत इंटर कॉलेज और कैसरगंज में ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह द्वितीय पॉली की परीक्षा 2.30 से पांच बजे तक होगी। इसके लिए सदर क्षेत्र में महाराज सिंह इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी, कैसरगंज में ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नानपारा में राहत जनता इंटर कॉलेज, सआदत इंटर कॉलेज, श्री शंकर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में लगभग सात हजार और द्वितीय पॉली में तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से हर परीक्षा केंद्र की कड़ी निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी जिलाधिकारी शंभु कुमार की ओर से लगाई गई है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।