फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दस नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा

Sat, 07 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के स्मार्ट बाजार में खाद्य पदार्थ का नमूना एकत्रित करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। 
विज्ञापन
बहराइच। बकरीद के पर्व को देखते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के स्मार्ट बाजार समेत अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम ने 10 संदिग्ध खाद्य नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय डाॅ.अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षाधिकारियों की टीम ने शहर के रेलवे स्टेशन स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार पर छापा मारा। इस दौरान यहां बिक रही मूंगफली, बेसन, सौंफ में रंग मिला होने के संदेह पर सौंफ का नमूना एकत्रित किया। टीम ने स्मार्ट बाजार के वेयरहाउस का भी निरीक्षण कर यहां रखे गए खाद्य पदार्थों का रखरखाव सही न होने पर कड़ी नाराजगी जताते व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा टीम ने चौक बाजार स्थित सईद व जीनत किराना स्टोर से सेवईं का नमूना, डीहा स्थित वर्मा किराना स्टोर से सेवईं, मरौचा बाजार स्थित जावेद की दुकान से बर्फी, हफीजुद्दीन के यहां से पेड़ा, फखरपुर स्थित बेकरी के कारखाने से रस्क, कैसरगंज स्थित दानिश किराना स्टोर से सेवईं का नमूना एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
सहायक आयुक्त द्वितीय ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी कमला रावत, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें