फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तापमान 43 डिग्री पार, उमस ने किया बेहाल

Mon, 20 May 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए मां के साथ छाता लगाकर जाती बच्ची।  - फोटो : जावेद सिद्दीकी
विज्ञापन
बहराइच। तराई में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मई माह आधा बीतने के साथ ही सूरज की तपिश दोगुनी हो गई है। वहीं चटख धूप के साथ चल रहीं गर्म हवाएं लोगों को घरों के अंदर भी गर्मी का अहसास करवा रही हैं। रविवार को जिले का तापमान 43.6 पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। इससे लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय अधिकांश लोग घरों में कैद नजर आए।
विज्ञापन


मई माह अभी खत्म भी नहीं हुआ और तापमान 43.6 डिग्री पहुंच गया है। इससे लोगों का जीन मुहाल हो गया है। रविवार को दिन के समय लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। सुबह के समय से ही गर्म हवाएं चलीं, जिसके चलते लोगों को सुबह से ही उमस का अहसास हुआ। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही उमस व तपिश ने अपना शिकंजा कसा और दोपहर होते-होते गर्मी चरम पर पहुंच गई। तपिश के साथ चली गर्म हवाओं के चलते लोगों को घरों के अंदर भी चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। अधिकांश लोग दिन के समय घरों में रहे और गर्मी दूर करने के इलेक्ट्रानिक उपकरणों के किनारे बैठे नजर आए। वहीं दिन के समय बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला। जरूरी होने पर ही लोेग घरों से बाहर निकले। इस दौरान लोगों को गमछे व दुपट्टे के सहारे सिर व चेहरा ढके देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें