फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर नहीं निकली धूप, ठिठुरन बढ़ी

Mon, 14 Dec 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोमवार को तराई कोहरे, धुंध और बदली में लिपटी रही। बर्फीली पछुवा हवा के कारण तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। कोहरे के कारण ट्रेन और बसों का संचालन भी प्रभावित है।
विज्ञापन


रविवार रात से शुरू हुआ कोहरे का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। इसके बाद मौसम साफ तो जरूर हुआ लेकिन धुंध छायी रही। घरों से निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे।

सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। मजदूरी पेशा वर्ग के लोग भी परेशान रहे। पछुवा हवाओं ने ठिठुरन में इजाफा किया है। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिसके कारण लोग सिहरते रहे।
विज्ञापन


फसल अनुंसधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। डॉ. सिंह ने कहा कि अब आगामी सप्ताह तक निरंतर तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें