फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलियनपुरवा गांव नदी में समाहित, चुरईपुरवा के अस्तित्व पर संकट

Mon, 04 Sep 2017 10:45 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
तेलियनपुरवा में कटान के कारण अपने घराें को तोड़ते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई व नेपाल के पहाड़ों पर रुक रुक कर हो रही वर्षा के चलते घाघरा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव की स्थिति है। इससे कटान तेज हो गई है। महसी तहसील के तेलियनपुरवा गांव में ग्रामीणों के नौ मकान कटने के साथ गांव का अस्तित्व सोमवार को खत्म हो गया। वहीं चुरईपुरवा गांव अब नदी के निशाने पर है। 240 बीघा खेती योग्य जमीन भी कटान की भेंट चढ़ी है।  
विज्ञापन


तराई में मौसम रह-रह कर करवट ले रहा है। कभी झमाझम बरसात होती है तो कभी तेज धूप। तराई के साथ नेपाल के पहाड़ों पर रुक-रुक कर हो रही वर्षा से नदी के जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति है। एकबार फिर घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।

लेकिन कटान और तेज हुई है। महसी तहसील का तेलियनपुरवा गांव राजस्व नक्शे से सोमवार को मिट गया। इस गांव में 60 मकान थे। 30 मकान वर्ष 2016 की बाढ़ में नदी में समाहित हुए थे। शेष मकान पर जून माह से कटान चल रही है। गांव निवासी मकबूल, साकिर, जाबिर, सालिम, मासूम अली, शेहरे आलम, शहर बानो, बसंत और कमलेश के मकान रात से सोमवार दोपहर तक कट गए।
विज्ञापन


ग्रामीण आशियाने उजाड़कर खपरैल और दीवार की कुछ ईंटे ही बचा पाए। जैसे-तैसे गृहस्थी ही बची। पूरा गांव नक्शे से खत्म हो गया। पीड़ित ग्रामीण बेलहा-बेहरौली तटबंध और सड़क के किनारे शरण लिए हुए हैं। वहीं अब नदी ने चुरईपुरवा गांव पर कटान शुरू कर दी है। इससे यहां के ग्रामीण दहशत में हैं। सभी आशियाने उजाड़कर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें