फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोर सरयू में डूबे

Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नदी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सरयू नदी में रविवार देर शाम दो किशोर डूब गए। किशोर भैंस चराने गए थे। इसी बीच एक नाव पर सवार हो गए। अचानक नाव तेज हवा से बीच धारा में पहुंच कर पलट गई। दोनों किशोरों की तलाश में पुलिस ने रेस्क्यू चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चला सका। रात होने के कारण पुलिस ने रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ व एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम भिलौरा काजी निवासी लवकुश (13) पुत्र लल्लन और विनोद (15) पुत्र कमलेश रविवार को गांव के बाहर स्थित दहौरा ताल के निकट भैंस चराने गए थे। भैंस चराने के दौरान यहां पर खड़ी एक नाव पर दोनों सवार होकर मस्ती करने लगे।

नाव का रस्सा अचानक बीच में खुल गया। तभी अचानक नाव तेज हवा होने के कारण सरयू नदी के बीच मुख्यधारा में पहुंच गई। नाव डूबने लगी, जिस पर पास खड़े एक किशोर ने शोर मचाना शुरू किया। तब तक नाव पलट कर पानी में डूबने लगी। नाव डूबने की सूचना मिलने पर एसओ अनिल यादव दलबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश शुरू की गई। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू चलाया गया। लेकिन किशोरों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम कैसरगंज जेपी सिंह व सीओ अजय भदौरिया भी पहुंच गए थे। एसओ का कहना है कि रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया है।

भैंस चराने गए दो किशोराें की नदी में डूबने की सूचना मिलने पर लवकुश और विनोद का परिवार नदी के किनारे पहुंच गया। पुलिस की ओर से देर तक रेस्क्यू चलाने के बाद भी पता नहीं चलने पर पूरा परिवार रो रहा है। परिवार के लोग देर रात तक नदी के किनारे ही बैठे रहे। सभी सोमवार सुबह दोनों के नदी से बाहर निकाले जाने की उम्मीद बांधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें