फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने नानी के घर लगाई फांसी

Sun, 12 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
युवती की माौत के बाद बिलखते घरवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा निवासी एक युवती दो दिन पूर्व जरवल में अपनी नानी के घर आई थी। शनिवार देर शाम युवती आराम करने के लिए कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने मकान की छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजन आनन-फानन में युवती का शव लेकर गोंडा चले गए। जरवलरोड पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। परिवारीजन मौत के कारणों के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


गोंडा जिले के कटरा थाना अंतर्गत कटरा बाजार निवासी सीमा बानो (25) पुत्री जुबेर खान शुक्रवार को जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल के मोहल्ला मासूकनगर निवासी नानी अफसरुन के यहां आई थी।

नानी अफसरुन ने बताया कि सीमा शनिवार देर शाम आराम करने की बात कहकर कमरे में चली गई। वह टीवी देख रही थी। नानी दूसरे कमरे में काम कर रही थी। देर रात तक जब सीमा कमरे से बाहर नहीं निकली तो नानी ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर नानी अफसरुन सीमा के कमरे पर पहुंची तो दंग रह गई। सीमा का शव छत के कुंडे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


इस पर अफसरुन ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से फंदे से सीमा का शव उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अफसरुन ने तत्काल घटना की सूचना सीमा के पिता को कटरा बाजार को दी। जिस पर परिवारीजन कटरा के चेयरमैन मुजीबुलहसन उर्फ सुबराती के साथ सुबह घर पहुंचे। लेकिन पुलिस को सूचना देने के बजाय परिवारीजन सीमा का शव कटरा बाजार ले गए।

मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजन इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। गौरतलब हो कि युवती के पिता मुंबई में काम करते हैं। लेकिन घटना की जानकारी जरवल कस्बा में स्थित चौकी के पुलिसकर्मियों को नहीं लग सकी। इस मामले में थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी के अनुरूप केस दर्ज कर कार्रवाई करेगे। 

जरवल कस्बा निवासी अफसरुन ने बताया कि सीमा का जन्म गोंडा कटरा में हुआ। लेकिन उसका पालन-पोषण ननिहाल में ही हुआ था। सीमा ने यहीं रहकर पढ़ाई भी पूरी की। लेकिन उसने फांसी किस कारण लगाई, यह उन्हें भी नहीं पता है। अफसरुन ने इतना जरूर कहा कि वह कई दिनों से गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें