फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किशोरी ने प्रेमी के साथ अपने ही घर में की चोरी, 23 लाख माल समेट ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। मलूकपुर गांव निवासी एक 16 साल की किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी घर में रखी 15 लाख रुपये नकद तथा अपनी मां के करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गांव निवासी जयेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री अंशिका सिंह की भिखईपुरवा निवासी जिशान सिंह से लंबे समय से फोन पर बातचीत होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिशान ने अंशिका को बहला-फुसलाकर घर में चोरी करने के लिए तैयार कर लिया।

शनिवार रात जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी अंशिका ने घर का पिछला दरवाजा खोलकर जिशान और उसके एक साथी को अंदर बुला लिया। तीनों ने मिलकर घर में रखे 15 लाख रुपये नकद तथा सोने के बाले, टॉप्स, झुमकी, चेन और चांदी की पाजेब सहित करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन


जयेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाग गए। रविवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो बेटी घर में नहीं थी और तिजोरी खाली थी। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि नकदी और जेवरात हड़पने के लालच में जिशान उसकी पुत्री को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंशिका सिंह, जिशान सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें