फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालार्क अस्पताल में 28 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय ओपीडी भवन

विज्ञापन
 बहराइच में ​स्थित मेडिकल कॉलेज। - फोटो : बहराइच में ​स्थित मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क अस्पताल में 28 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक मल्टीपर्पज ओपीडी भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके बन जाने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मौजूदा ओपीडी में जगह की कमी और बढ़ती मरीजों की संख्या के चलते काफी परेशानी हो रही थी। रोजाना सैकड़ों मरीजों को लंबी कतार और भीड़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नए भवन के बनने से न सिर्फ भीड़ कम होगी, बल्कि इलाज की व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और सुगम हो जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय खत्री ने बताया कि चार माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने हरी झंडी दे दी है। नए मल्टीपर्पज ओपीडी भवन में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे मरीजों को सही डॉक्टर तक पहुंचने में आसानी होगी। पंजीकरण काउंटर को डिजिटल किया जाएगा, जिससे लाइन में लगने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


भवन में बड़ा प्रतीक्षालय बनाया जाएगा, इसके साथ ही ब्लड टेस्ट, एक्स-रे समेत अन्य जांच सुविधाएं भी ओपीडी परिसर में ही मिलेंगी, जिससे मरीजों का समय बचेगा। महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग परामर्श कक्ष बनाए जाएंगे।
डॉक्टरों को भी मिलेगी बेहतर सुविधा

नए भवन में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए भी बेहतर कार्यस्थल तैयार किया जाएगा। इससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को समय पर बेहतर परामर्श मिल सकेगा। साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी आधुनिक बनाया जाएगा।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बजट को मंजूरी मिल चुकी है और भूमि का चिह्नांकन पहले ही हो चुका है। मई माह में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और बहराइच के साथ ही श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और नेपाल राष्ट्र के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ये सुविधाएं होंगी
अलग-अलग विभागों के लिए व्यवस्थित कक्ष।
डिजिटल रजिस्ट्रेशन काउंटर की स्थापना।
विशाल प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल) का निर्माण।
बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए रैंप व व्हीलचेयर सुविधा।
ओपीडी परिसर में ही जांच सुविधाएं (ब्लड टेस्ट, एक्स-रे आदि)।
महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग परामर्श कक्ष।
प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) व ट्रायज कक्ष की व्यवस्था।
स्वच्छ पेयजल व आधुनिक शौचालय की व्यवस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें