फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाव में बैठते समय भगहर में डूबा किशोर, मौत

Mon, 04 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 शिवपुर के बाजपुरवा में भगहर के पानी में डूबने से किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्दूपुरवा के मजरा बाजपुरवा निवासी अनूप (15) की रविवार को भगहर (नदी द्वारा छोड़ा गया स्थान) में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

मृतक के बाबा रामप्रसाद ने बताया कि रविवार की दोपहर पोता अनूप भगहर में भरे पानी में खड़ी नाव पर बैठ रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह गहरे पानी में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व लेखपाल को दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान लेखपाल प्रदीप भी मौजूद रहे।


बड़े बेटे की मौत से पिथौरागढ़ में मौजूद पिता लंकेश हुए अचेत
मृतक अनूप तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। अपने तीनों बच्चों के अच्छे परवरिश के लिए पिता लंकेश उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मजदूरी करते हैं। रविवार को घटना के समय वह पिथौरागढ़ में ही थे। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर दुखद हादसे की सूचना जब लंकेश को दी गई तो वह अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें