फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गुलाम अलीपुरा मोहल्ले में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा निवासी प्रेम कुमार गुप्ता की 16 वर्षीय बेटी रोली गुप्ता को संदिग्ध अवस्था में शनिवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रोली ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. शिवम मिश्र ने बताया कि रोली के गले पर निशान लग रहे थे। दरगाह थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें