फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फुंसी के इलाज के दौरान किशोरी की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीहा जतौरा गांव में एक किशोरी की सोमवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव निवासी अखिलेश तिवारी ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सलोनी (15) के सिर में फुंसी हो गई थी। रविवार शाम वह इलाज के लिए उसे गांव में ही इलाज करने वाले डॉ. विजय मौर्या के पास लेकर गए थे। इलाज के दौरान शाम करीब पांच बजे सलोनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पिता ने बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें