फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू तट पर 1.68 करोड़ रुपये से पक्के घाट का निर्माण शुरू

Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के मरीमाता मंदिर तट पर चल रहा निर्माणकार्य।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के दक्षिणी छोर से बहने वाली सरयू नदी के तट का नवीनीकरण और पक्का घाट निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने इस परियोजना के लिए 1.68 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और नवरात्र में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन




सरयू नदी के तट पर मरी माता का मंदिर स्थित है, जो स्थानीय लोगों और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा और अन्य पर्वों पर मंदिर के पास भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

हालांकि मंदिर के सामने ही पक्की सीढ़ियां थीं, लेकिन नदी के दूसरे छोर पर तट पक्का न होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में भी लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि मंदिर के सामने से लेकर नदी के दूसरे छोर तक पक्का घाट बनाने के लिए प्रशासन ने 1.68 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह घाट न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि नहर किनारे आने-जाने में लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।



तट का होगा सुंदरीकरण
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि इस परियोजना के तहत तट की कटान से सुरक्षा तो होगी ही, आसपास के क्षेत्र की सफाई एवं सुंदरता को भी ध्यान में रखा जाएगा। किनारे छायादार पौधे और पूजा में प्रयुक्त होने वाले फूल के पौधों का भी रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें