फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पेटरहा गांव निवासी एक किशोर करवा चौथ पूजन में प्रकाश के लिए विद्युत तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत पेटरहा गांव निवासी किशोरी के घर की महिलाएं बुधवार की शाम करवा चौथ पूजन के लिए तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान बिजली आ गई। पूजा स्थल पर अंधेरा होने के चलते किशोरी का पुत्र मनोज कुमार (15) उजाले के लिए विद्युत तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मनोज की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोर की मौत से परिवार में पर्व की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें