फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत मेंं ट्रैक्टर से गिरा किशोर, गंभीर

Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। खेत की जोताई करते समय एक किशोर ट्रैक्टर से गिरकर पाटे की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड क्षेत्र के ग्राम करनई निवासी संतोष मंगलवार को सुबह अपने गन्ने के खेत की जोताई कर रहे थे। वहीं, गांव निवासी सलमान (13) भी मौजूद था। इस दौरान खेत को बराबर करने के लिए पाटा (सरावन) लगाया जा रहा था। पाटा लगाते समय सलमान ट्रैक्टर से फिसल कर गिर गया और पाटा की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से चोटिल सलमान को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक डाॅ. रवि ने किशोर को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें