हुजूरपुर (बहराइच)। क्षेत्र के एक ग्रामीण सोमवार की शाम घर में लगे नल से पानी ले रहे थे। वह नल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हेंं मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
हुजूरपुर के चिरैयाटांड़ निवासी सुंदरबली सिंह (52) सोमवार की शाम घर के नल से पानी ले रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंंने नल को छुआ वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से सुंदरबली चीख पड़े और झटके से गिर गए। परिजनों ने उन्हेंं आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पंहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।