फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन हुआ पॉजिटिव, नहीं हो सकी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में स्थापित ट्रू नेट लैब का टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित हो गया। इस पर बुधवार को लैब का संचालन शुरू नहीं हो सका। जिससे कोरोना मरीजों की जांच नहीं हो सकी। कोरोना जांच कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ट्रू नॉट लैब में तैनात टेक्नीशियन जांच में कोरोना संक्रमित आ गया। ऐसे में टेक्नीशियन को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित मिलने पर कोरोना जांच ठप हो गई। मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए पहुंचे लोग परेशान दिखे। जांच के अभाव में लोग अस्पताल परिसर में भटकते दिखे।
मालूम हो कि मेडिकल कॉलेज की लैब में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की जांच की जाती है। मगर टेक्नीशियन के संक्रमित निकलने से जांच नहीं हो सकी है। अब स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार से जांच शुरू होने की संभावना है। प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि टेक्नीशियन के संक्रमित मिलने पर बुधवार को जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें