फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टीम-ए ने टीम-बी को दो गोल से हराया

Fri, 15 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शहर के इंदिरा स्टेडियम में हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टीम-ए ने टीम-बी को दो गोल से हराकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। इस मौके पर स्टेडियम में अनेक खेल प्रेमी दर्शक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का निर्देशन करते हुए हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ ने बताया कि टीम-ए ने टीम-बी पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। ताबड़तोड़ दो गोल दागकर टीम-बी को शिकस्त दी। पिछले कई दिनों से बारिश होने के कारण ग्राउंड में नमी थी, जिसके कारण खिलाड़ी ग्राउंड में दौड़ने में सावधानी बरत रहे थे। यही कारण रहा कि जीत का अंतर दो गोल रहा।

यदि ग्राउंड में नमी न होती, तो मैच और तेज होता फिर और गोल भी देखने को मिलते। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आरिफ इदरीस व अजीम ने निभाई। पूरे समय मैच का आनंद लेने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें