फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिक्षकों ने स्कूलों में जलभराव की उठाई समस्या

विज्ञापन
नवाबगंज में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते शिक्षक महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य।
विज्ञापन
बाबागंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज के बीडीओ दीपेंद्र पांडेय और बीईओ राधेश्याम वर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन परिषदीय विद्यालयों में जलभराव, गंदगी, झाड़ियों से बच्चों की सुरक्षा और प्रशिक्षण की तिथियों में विसंगतियों के खिलाफ था। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगों पर तत्काल विचार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि बारिश से विद्यालयों में जलभराव, गंदगी व झाड़ियों से जहरीले जीवों का खतरा है।
विज्ञापन

मच्छरों के प्रकोप से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। महासंघ ने 24 से 31 अगस्त तक प्रस्तावित एफएलएन प्रशिक्षण की तिथियां बदलने की मांग की। 26 अगस्त को बारावफात, 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश है। दूरस्थ जिलों से आने वाले शिक्षकों को लगातार अवकाश और प्रशिक्षण से आवागमन में परेशानी होगी। महासंघ ने यह प्रशिक्षण रक्षाबंधन के बाद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें