फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठन लामबंद

Tue, 02 Apr 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का कम नामांकन होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में फखरपुर के खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 93 विद्यालयों में शैक्षिक वर्ष 2023-24 में कम नामांकन के लिए शिक्षकों को जिम्मेदार मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश जारी किया है। इसका संगठन विरोध कर रहा है। संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी ने कहा कोरोना काल में बाहर रह रहे अभिभावक भी अपने घरों को वापस आ गए थे और अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करवा दिया था, लेकिन कोरोना काल समाप्त होने के बाद फिर पलायन कर गए, जिससे नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस प्रकार कम नामांकन के लिए शिक्षकों को दोषी ठहराया जाना उचित नहीं है। ऐसा अव्यवहारिक आदेश वापस लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक बालकृष्ण मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाश्वत कलहंस, महामंत्री उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, प्रदीप तिवारी, पूजा सिंह, शशांक सिंह, विजय पांडेय, श्रीश श्रीवास्तव, मंत्री जमील अहमद, अनुपम गुप्ता, योगेश कुमार, संदीप राय, राघवेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
आज डीआईओएस को देंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष मंजुलम मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश से जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारी आहत हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के आह्वान पर तीन अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद आदेश में संशोधन किए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों से अपील की है कि सभी लोग समय से अवश्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें