फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में घर के बाहर मृत मिली महिला

Tue, 02 Apr 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पड़ा मिला। वहीं उसका चचेरा देवर कमरे में बंद मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चाओं के बीच घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मटेरा के ग्राम पंचायत मोगरिया के मजरा डालेपुरवा निवासी सोनपरी (50) का विवाह भगवती प्रसाद के साथ हुआ था। लेकिन 10 साल पहले से वह चचेरे देवर सियाराम के साथ रह रही थी। मंगलवार की सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पड़ा मिला। वहीं देवर सियाराम कमरे में बंद मिला। कमरे के बाहर ताला बंद था और चाभी मृतका के कमर में लगी मिली। ग्रामीणों ने ताला तोड़कर घर के अंदर बंद देवर सियाराम को बाहर निकाला और घटना की सूचना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी को दी। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने मौके पर जांच कर शव को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेंसिंक टीम ने भी जांच की। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव मिलने के बाद से गांव में हत्या कर शव फेंकने की चर्चा रही।

पति ने मौत पर जताया संदेह, कुछ दिन पहले हुई थी पिटाई
सोनपरी का शव मिलने के बाद पति भगवती ने मौत पर संदेह जाहिर किया। पति भगवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले चचेरे देवर सियाराम के भतीजे ने सोनपरी के साथ मारपीट की थी। भगवती ने यह भी बताया कि सोनपरी उसके घर भी खाना बनाती थी। मौत से पूर्व सोमवार की रात भी आई थी और उसे खाना खिलाकर गई थी। भगवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि शाम को वह एकदम स्वस्थ थी। ऐसे में सुबह अचानक मौत होना संदेहास्पद है।
विज्ञापन


शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
मटेरा थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया की महिला का शव मिला है। वह नित्य क्रिया के लिए उठने पर कमरे के बाहर ताला लगा देती थी। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें