फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ के खिलाफ जाने पर छह सदस्य निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यसमिति सदस्यों तथा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शिक्षक भवन बड़ीहाट में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही समस्याओं के निदान को लेकर 21 जनवरी को प्रदेश भर में तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में संघ के खिलाफ जाने वाले छह सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें जिला व ब्लाक के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। शुरुआत पयागपुर के मंत्री प्रदीप कुमार पांडेय के सरस्वती वंदना से हुई। जिलाध्यक्ष ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय निर्वाचन व अधिवेशन को शीघ्र कराये जाने पर बल दिया।
साथ ही जनपद में सदस्यता अभियान चला कर प्रत्येक दशा में शिक्षकों की सदस्यता 31 जनवरी तक जमा कराने की बात बैठक में रखी। जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि बीएलओ प्रकरण पर जिन शिक्षकों का वेतन बाधित किया गया है, उसे शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही मेडिकल छुट्टी 42 दिन से ऊपर स्वीकृत होने में आ रही समस्या के निराकरण के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने पर सहमति बनी। बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर भुगतान पर आवाज उठायी। संरक्षक केके पांडेय ने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में 21 जनवरी को प्रदेश के सभी विद्यालय में तालाबंदी रहेगी।
इस अभियान को जिले के शिक्षक पूरा समर्थन देंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संघ के निर्णय के विरुद्ध जाने वाले छह सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया। जिसका अनुमोदन कार्यसमिति सदस्यों ने किया। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अदीब, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
संचालन जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान उपमंत्री अभिषेक दीक्षित, कैसरगंज अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, मंत्री महेंद्र पाल सिंह, जरवल अध्यक्ष आसिफ अली, मंत्री विनय सिंह, बलहा कोषाध्यक्ष फैज मोहम्मद, महसी अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, मंत्री देवेंद्र सिंह, फखरपुर अध्यक्ष सुखदराज सिंह, मंत्री तनवीर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें