फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 55 मिनट में होगी टीबी रोगियों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में टीबी रोगियों की पहचान करने में अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जिला क्षय रोग विभाग में टू नॉट मशीन की स्थापना की जाएगी। इस मशीन से डीएनए टेस्ट से टीबी रोगियों की जांच रिपोर्ट मात्र 55 मिनट में आ जाएगी। अभी तक सीबी नॉट मशीन से रोगियों में टीबी की पुष्टि दो घंटे में होती है। इस मशीन के लिए सरकार ने प्रदेश के संभल और बहराइच जिले को चुना है। तीन मशीनें जिले को भेज दी गई हैं। जिलाधिकारी 20 नवंबर को इस मशीन का उद्घाटन करेंगे। इस मशीन के लगने से जिले की 42 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की आबादी लगभग 42 लाख है। इस आबादी पर टीबी रोगियों की पहचान करने के लिए मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग और नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबी नॉट मशीन की स्थापना की गई है। इस मशीन सेे टीबी रोगियों की जांच रिपोर्ट दो घंटे में मिलती है। लेकिन मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। इससे परेशानी होती है।
जिला क्षय रोग अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि मरीजों को बेहतर जांच उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने टू नॉट मशीन स्थापना के लिए हरी झंडी दी है। स्वास्थ्य विभाग से तीन टू नॉट मशीनें जिले को भेज दी गई हैं। इसकी स्थापना क्षय रोग विभाग में कर दी गई है। टू नॉट मशीन की स्थापना होने से मरीजों में एक घंटे के भीतर ही टीबी रोग होने की जानकारी मिल सकेगी। टीबी रोगी होने पर पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टू नॉट मशीन डीनए (कार्टिज न्यूमिकल एसिड टेस्ट) टेस्ट सेे रोग की पुष्टि करेगी। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को अधिक समय मेडिकल कॉलेज में नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले टीबी की पहचान एक्सरे व माईक्रोस्कोपिंग जांच में होती थी। लेकिन अब टू नॉट मशीन से लगभग एक घंटे में ही हो जाएगी। डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि जिला क्षय रोग विभाग में 20 या 21 नवंबर को जिलाधिकारी इस मशीन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
जिले को मिलेंगी 11 मशीनें
सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि तीन टू नॉट मशीन भेज दी गई हैं, जबकि आठ मशीन औेर आएंगी। इन मशीनों की स्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी टीबी की जांच में आसानी हो सकेगी।
सीबी नॉट मशीन से दो घंटे में मिलती है रिपोर्ट
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि क्षय रोग विभाग व नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित सीबी नॉट मशीन से दो घंटे में रिपोर्ट मिलती है। जबकि टू नॉट मशीन से मात्र 55 मिनट में ही रिपोर्ट आ जाएगी। इससे टीबी रोगी होने या न होने की पुष्टि हो जाएगी। मरीजों को अधिक परेशानी नहीं होगी।
प्रदेश में सिर्फ दो जिलों का हुआ चयन
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टू नॉट मशीन स्थापना के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सिर्फ दो जिलों का चयन किया है। इनमें बहराइच और संभल जिला शामिल है।
हेल्पलाइन नंबर भी होगा जारी
टू नॉट मशीन संचालन के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद सभी संचालन में लगेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जागरूकता के लिए हेल्प लाइन नंबर व जिला क्षय रोग अधिकारी के नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। इससे मरीजों को इलाज व जांच में सहूूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें