फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीएम आवास का लक्ष्य बढ़ा, बनेंगे 30,193 घर

Mon, 26 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 30,193 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। पहले यह लक्ष्य 27,229 था। इसमें 2,964 आवास की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत पात्रों के चयन और सत्यापन के बाद आवास स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक लाभार्थी को पक्का घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह राशि तीन किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी में 70 हजार और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा वीबी-जी राम-जी योजना के तहत 90 दिन की मजदूरी का भुगतान भी किया जाएगा।

बढ़े हुए लक्ष्य के अनुसार ब्लॉकवार आवास आवंटित कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को पात्र परिवारों के आवास स्वीकृत करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले को 30,193 आवास का लक्ष्य मिला है। ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित कर स्वीकृति की कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-मनीष कुमार, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें