फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 08 Jul 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। जिले में शनिवार से मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान की शुरुआत की गई है। शारदा सहायक परियोजना प्राथमिक विद्यालय मिहींपुरवा में बीएसए ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी एआर तिवारी ने कहा कि जिले के सबसे दूरस्थ विद्यालय में उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर जिले के विद्यालयों को संदेश दिया है कि विद्यालय स्वच्छ रखें, जिससे बच्चे सही तरीके से पढ़ सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं। जब सभी बच्चे पढ़ेंगे तो जिला निपुण बनेगा और तभी प्रदेश भी निपुण बनेगा।
इसके बाद बीएसए ने अभिभावकों व छात्रों के साथ जीवन में स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें