फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्वाट टीम पर गिरी गाज, प्रभारी सहित पूरी टीम लाइन हाजिर

Tue, 08 Apr 2025 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वाट प्रभारी समेत पूरी टीम को एसपी रामनयन सिंह ने रविवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। यही नहीं अपराध सीओ रहे रवि खोकर से अपराध शाखा छीन ली। सूत्रों के मुताबिक पूरी टीम के लाइन हाजिर होने का कारण कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुए 17.50 लाख के नकली सोना ठगी प्रकरण के आरोपियों को छोड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ अपराध रहे रवि खोकर की जगह सीओ नगर पहुंप सिंह को चार्ज दिया गया है। यही नहीं स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक दिवाकर तिवारी, उप निरीक्षक दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल गट्टू पांडेय, अनंत यादव, विनय कुमार, सिपाही शैलेंद्र सोलंकी, नेयाज अहमद, निरुपम दुबे, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विकास सिंह, धीरेन्द्र सिंह तोमर व अनुराग शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस सूत्रोंं के अनुसार कोतवाली नगर के घंटाघर स्थित ज्वैलर्स संचित वर्मा के दुकान में बीते 13 नवंबर 2024 को विष्णु नाम के युवक ने 17.50 लाख रुपये का नकली सोना बेचा था। सीओ रवि खोकर के निर्देशन में घटना के आरोपियों को स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया। पीड़ित से निशानदेही के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसपी रामनयन सिंह ने सभी पर कार्रवाई कर दी।
दो चौकी प्रभारी व एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी लाइन हाजिर
स्वाट टीम पर कार्रवाई के साथ-साथ एसपी ने जरवलरोड थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया। इनकी जगह कैसरगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा को तैनाती दी गई है। वहीं लाइन में रहे उपनिरीक्षक आनंद सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैसरगंज बनाया गया है। एसपी ने रायपुर राजा चौकी प्रभारी अमित प्रकाश और गंडारा चौकी प्रभारी धर्म प्रकाश सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी नितिन उपाध्याय को गंडारा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें