फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या मामले में लापरवाही पर एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर के ग्राम अकरौरा निवासी पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया है। घटना की सही जानकारी न देने पर एसपी ने यह कार्रवाई की है। सुजौली में तैनात बृजानंद सिंह को नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकरौरा निवासी पूर्व प्रधान नीलम चौधरी के 45 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र चौधरी का शव शुक्रवार को नहर किनारे झाड़ियों में मिला था। युवक का हत्या कर मुंह में कपड़ा व हाथ बांधकर शव को फेंका गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। उसके बाद गोंडा-बहराइच हाईवे को जामकर नारेबाजी करते रहे। थानाध्यक्ष मामले को निपटा लेने का भरोसा रखते हुए एसपी से घटना को छुपाते रहे, लेकिन मामला तूल पकड़ता गया।
एसपी प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए खुद थाने पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर एसपी का तेवर और तल्ख हो गया। एसपी ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को खत्म कराया। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह हत्या के प्रकरण में लगातार शिथिलता व लापरवाही बरतते रहे। सही समय पर जानकारी भी उनके द्वारा नहीं दी गई। इसके चलते उनको निलंबित कर दिया गया। सुजौली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजानंद सिंह को पयागपुर थाने का कमान सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें