फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का नामांकन कराने गए पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। खैरी समैसा के पूर्व प्रधान ग्राम प्रधान पद के लिए अपनी पत्नी का नामांकन कराने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां पर तेज धूप में खड़े दावेदार के पति गश खाकर गिर गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। समर्थकों के साथ परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा बलहा विकास खंड में आता है। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान बसीर अहमद इस बार पत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसके लिए वह शनिवार सुबह ब्लॉक कार्यालय में प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहुंचे। सुबह पहुंचते ही काफी भीड़ दिखी। इस पर वह लाइन में लग गए। तेज धूप व गर्मी के चलते पूर्व ग्राम प्रधान बसीर अहमद गश खाकर गिर गए।
प्रस्तावक की सूचना पर परिवारीजन ब्लाक कार्यालय पहुंचे। सभी पूर्व प्रधान को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां पर चिकित्सक ने दावेदार के पति को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व ग्राम प्रधान के निधन से उनके समर्थकों में मायूसी है। सभी उनके कार्यकाल को याद कर भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें