फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्रा कला की टीम ने जीता वॉलीबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। एसएसबी सामाजिक चेतना अभियान के तहत दूसरे दिन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 550 मरीजों का इलाज कर दवाइयां बांटी गईं। वहीं वॉलीबाल मैच में सर्राकला की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत बलई गांव बार्डर आउट पोस्ट की ओर से प्राथमिक विद्यालय कंडा में सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बीओपी के इंस्पेक्टर बीके जायसवाल ने बताया कि दूसरे दिन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने सीमावर्ती गांव के 550 मरीजों की जांच की। गंभीर रोगों से पीड़ित 10 मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि शेष मरीजों को खांसी, जुकाम, बुखार की दवा वितरित की गई।
इसके बाद वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में क्षेत्र की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सर्रा कला व नवयुग इंटर कॉलेज की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में सर्रा कला की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली। इस मौके पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को एसएसबी की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसआई प्रमोद कुमार, रोहतास, हवलदार पवन कुमार, आशीष, सुबरन, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें