फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बादलों में छिपी धूप, बिजली कटौती ने रोकी राहत की राह

विज्ञापन
 बहराइच में शुक्रवार को छाए बादल।
विज्ञापन
बहराइच। तराई के मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट ली। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा और तेज धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान बिजली संकट राहत की राह में रोड़ा बन गया। शहर और ग्रामीण अंचलों में रात के समय ढाई से तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को दिन में भी बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


जिले में बुधवार रात आंधी-बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों की मरम्मत कर महसी क्षेत्र के 30 गांवों की आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी बार-बार ट्रिपिंग और कटौती जारी रही। उधर शहर के घंटाघर, छावनी बाजार, काजीपुरा, नाजिरपुरा, बस स्टेशन, डिगिहा, गुलाम अलीपुरा, चांदपुरा समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बिजली कटौती होती रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

बाल रोगियों की संख्या बढ़ी
मौसम में बदलाव से बच्चों में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 400 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही, जिससे ओपीडी में दिनभर गहमागहमी बनी रही। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें