फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कपड़ा बाजार पर चढ़ी गर्मी की खुमारी

Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच के चौक बाजार में कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। 
विज्ञापन
बहराइच। बदलते मौसम के साथ ही कपड़े का फैशन भी बदल गया है। गर्मी की दस्तक के साथ ही युवाओं को हाफ शर्ट, टीशर्ट व जॉगर्स के साथ गमछा व टोपी लुभाने लगे हैं। वहीं महिलाओं में भी कॉटन के प्रिंटेड सूट की मांग बढ़ गई है। इससे कपड़े की दुकानें गुलजार हो गई हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार, घंटाघर व छावनी स्थित कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रिंटेड कैप, टोपी व गमछे की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं हाफ आस्तीन की टीशर्ट व प्रिंटेड टीशर्ट के साथ ही लोवर व जॉगर्स खूब बिक रहे हैं। दुकानदार करीम ने बताया कि ज्यादातर लोग बजट फ्रेंडली टीशर्ट की खरीद कर रहे हैं। उन्होंंने बताया कि 200 से 800 रुपये तक में टीशर्ट और 300 से 1,500 रुपये तक में लोवर व जॉगर्स मौजूद हैं।
कॉटन कपड़े का गमछा 80 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में बिक रहा है। स्टीलगंत तालाब मार्केट के हमजा व सुमित ने बताया कि महिलाएं कॉटन के सूट, रियान, विस्कॉस रियान, चिकन के कढ़े हुए सूट व लेनिन के कपड़ों की अधिक खरीदारी कर रही हैं। उन्होंंने बताया कि 500 से 3,500 रुपये तक में सूट बिक रहे हैं। शिफॉन के दुपट्टे की भी बिक्री अधिक हो रही है। जिसकी कीमत 200 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें