फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुल्तान इलेवन ने स्टार स्पोर्टिंग को 42 रनों से हराया

Wed, 04 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलता ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में सुल्तान इलेवन और स्टार स्पोर्टिंग के बीच 20 ओवर का मैत्री मैच खेला गया। सुल्तान इलेवन ने स्टार स्पोर्टिंग को 42 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान इलेवन ने आठ विकेट पर 182 रन बनाए। जीशान ने 38, शाह हैदर ने 37 और दानिश खान ने 36 रन बनाए। स्टार स्पोर्टिंग की ओर से समीर ने तीन विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार स्पोर्टिंग की टीम 18 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। गोलू ने 38 और सौरव ने 21 रन बनाए। सुल्तान इलेवन की ओर से अंश पांडेय, दानिश और सुल्तान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले दानिश खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें