फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में हुआ सफल घुटने का प्रत्यारोपण

Fri, 06 Dec 2024 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को पहला टोटल नी रिप्लेसमेंट (संपूर्ण घुटना प्रत्यारोपण) ऑपरेशन करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर निवासी आशाराम आर्य (65) वर्षों से घुटने के गंभीर दर्द से परेशान थे। चलने-फिरने में बड़ी कठिनाई हो रही थी। शुक्रवार को ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जयदीप पटेल व डॉ विनोद ने टीम के साथ सफल ऑपरेशन किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसा जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। अब मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि आने वाले समय में यहां और भी जटिल सर्जरी व चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें