फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाकघर की मशीन जली, काम ठप

विज्ञापन
रुपईडीहा कस्बे में स्थित उप डाकघर का जर्जर भवन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा में स्थित उप डाकघर का भवन काफी जर्जर हो गया, जिससे बारिश होने पर छत टपकने लगती है। तीन दिन पूर्व हुई बारिश में पानी गिरने लगा, जिससे डाकघर में स्थापित मशीन जल गई। इसकी शिकायत अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों से की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं मशीन जलने से रजिस्ट्री व अन्य कार्य ठप हैं।
विज्ञापन

रुपईडीहा में उप डाकघर स्थापित है, जिसका भवन काफी जर्जर हो गया है। इससे बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगता है। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के दौरान छत से पानी गिरने लगा। कर्मचारी कार्यालय बंदकर घर चले गये। लेकिन पानी गिरने से कमरे में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस आदि जल गये। जिससे न आयी हुई डाक चढ़ पा रही है और न रजिस्ट्री हो रही है।
पोस्ट मास्टर रामनरेश ने बताया कि शिकायत करने पर एक अगस्त को लखनऊ से इंजीनियर आये, लेकिन अभी तक उपकरण संचालित नहीं हो सके है। पूरे भवन में बारिश की वजह से गंदगी जम गयी है। प्लास्टर गिर रहा है। कार्यालय में मौजूद राधे किशुन मिश्रा, डाक सहायक विनीत कुमार व केवलपुर के डाकिया देवेंद्र कुमार मिश्रा आदि ने बताया कि भवन जर्जर होने से उपभोक्ताओं के साथ कर्मियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रुपईडीहा डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सनत कुमार शर्मा, जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रमेश कुमार अमलानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय मित्तल, भाजपा के नगर अध्यक्ष रतन अग्रवाल, महामंत्री अनिल अग्रवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री रजा इमाम रिजवी आदि ने नया भवन बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें