फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Fri, 26 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी क्षेत्र से दो माह पूर्व अगवा किशोरी को तलाशने के लिए उसके पिता से पैसे मांगने वाले महसी चौकी इंचार्ज को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ महसी को दी गई है। 
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दो माह पूर्व कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। घटना की जांच महसी के चौकी इंचार्ज अखिलेश पांडेय कर रहे थे। शुक्रवार को एसपी के पास पहुंचे किशोरी के पिता ने कहा कि पुत्री की तलाश करने के लिए चौकी इंचार्ज कई बार अनुरोध किया गया। वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

कुछ दिन पूर्व चौकी इंचार्ज ने उसे बुलाया और किशोरी की तलाश के लिए एक गाड़ी और 20 हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज अखिलेश पांडेय को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ महसी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें