फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रामगांव थाना पर तैनात उपनिरीक्षक की हालत बिगड़ने से मौत

Tue, 17 Dec 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना में तैनात उप निरीक्षक की सोमवार रात को गश्त के बाद थाना पहुंचने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकार ली। मौत की सूचना पर परिजन भी अस्पताल आए गए। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के थाना भटनी पिपरा बिट्ठल गांव निवासी शिव प्रकाश दूबे (57) रामगांव थाना में तैनात थे। सोमवार रात को वे गश्त के बाद थाना पर लौटे, तभी उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर आए मृतक के बेटे नवनाथ ने बताया कि बीते एक साल से बहराइच के रामगांव थाने में उनकी तैनाती थी। सूचना पाकर लाइन आरआई भुवनेश्वर कुमार सिंह समेत अन्य उच्चाधिकारी पहुंचे और पुलिस वाहन से शव देवरिया भेजे जना की व्यवस्था कर दुखी परिजनों को ढांढ़स बंधायाा। तीन बेटे हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया साइलेंट हार्ट अटैक के चलते मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें