फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आज सम्मानित होंगे जिले के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। वर्ष 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के हाथों दोनों जिले के मेधावी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के मेधावियों की हौसला आफजाई और अन्य छात्रों की प्रेरणा के लिए भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10.30 बजे से छात्रों को भविष्य ज्योति सम्मान प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शंभु कुमार होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय रहेंगे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान समारोह से जहां छात्रों का हौसला बढ़ेगा, वहीं अन्य छात्र और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, श्रावस्ती के विकास भवन राप्ती सभागार में शुक्रवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह की अध्यक्षता सीडीओ अवनीश राय करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम ओपी आर्य व एसपी आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। अतिथि के तौर पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग व जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
दोनों ही जिलों में होने वाले कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप टेन सूची में शामिल 25-25 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे होगा। इसकी सूचना पहले ही मेधावी छात्रों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें