फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोली-चंदन से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ​भिनगा में तिलक लगाकर छात्राओंका स्वागत करती प्रधानाचार्य
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत रोली-चंदन लगाकर किया गया। इस दौरान स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जीजीआईसी भिनगा में शिक्षा सत्र के पहले दिन प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव ने तिलक लगाकर व फूल बरसाकर छात्राओं का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने जागरूकता संबंधी नारे लगाए। इस मौके पर गीता, सरोजा, मनीषा मौर्या, सीमा यादव व सुरेंद्रराम आदि मौजूद रहे।
जीआईसी गब्बापुर में स्कूल चलो अभियान रैली को डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली चिल्हरिया मोड़ होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस मौके पर जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ी-लिखी माता, घर की भाग विधाता..., पढ़ी-लिखी नारी, घर की उजियारी..., आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे... आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जमुनहा के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई। इस दौरान सर्वेश त्रिपाठी व सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
संविलियन विद्यालय लालबोझा से भी स्कूल चलो अभियान की रैली निकली गई। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में अनुदेशक पिज्जा खातून ने तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में तिलक लगाकर छात्राओंका स्वागत करती प्रधानाचार्य

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में तिलक लगाकर छात्राओंका स्वागत करती प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें