फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं नहीं बता सकीं देश की राजधानी का नाम

विज्ञापन
पयागपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त महेंद्र कुमार मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां से निकल कर वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

छात्राओं की ओर से सवालों के जवाब न दे पाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। शिक्षिका को सरकारी पैसे न बर्बाद करने की सलाह दी। वहीं शिक्षक की ओर से सवाल का जवाब नहीं दिए जाने पर कमिश्नर ने दोनों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। बीएसए ने शिक्षक व शिक्षिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त महेंद्र कुमार पयागपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जनसमस्याओं को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका गुंजन खरे छात्राओं को पढ़ा रही थीं।
विज्ञापन

कक्षा 6, 7 व 8 में पहुंचने पर कमिश्नर ने प्रदेश व देश की राजधानी का नाम छात्राओं से पूछा, लेकिन कोई भी छात्रा सवाल का जवाब नहीं दे सकी। जिस पर कमिश्नर भड़क उठे। कमिश्नर ने शिक्षिका को लचर अध्यापन कार्य पर घर बैठने व सरकारी पैसे बर्बाद नहीं करने की सलाह दी।
उधर, खेलकूद के शिक्षक श्याम जी पाठक से भी चक्रवृद्धि ब्याज का सवाल पूछा, लेकिन वह जवाब भी नहीं दे सके। इसे लेकर कमिश्नर नाराजगी जताई। इस पर कमिश्नर ने बीएसए एसके तिवारी को तत्काल शिक्षक व शिक्षिका को बर्खास्त करने का निर्देश दिया। बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि दोनों शिक्षकों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी की गई है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें