फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

Wed, 12 Nov 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की चे​किंग करते एसएसबी के जवान। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रातभर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमा से लगे गांवों और जंगल के रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। नेपाल से बहकर आने वाली गेरुआ और कौड़ियाला नदियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन



एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि दिल्ली में धमाके के बाद भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सीमा के साथ-साथ कतर्नियाघाट रेंज से सटे जंगलों में भी गश्त बढ़ा दी गई है।

एसएसबी के साथ पुलिस के जवान नदियों पर भी नजर रख रहे हैं, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके। रुपईडीहा सीमा चौकी, जो ट्रेड एंड ट्रांजिट रूट का प्रमुख केंद्र है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन



कमांडेंट ने बताया कि सभी सीमा पार करने वाले लोगों की कड़ी जांच के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरे, फेस रीडिंग डिवाइस, स्कैनर मशीन, पीटीजेड कैमरे और डॉग स्क्वॉड का प्रयोग किया जा रहा है। जंगल और पगडंडियों वाले रास्तों पर भी गश्त सघन की गई है।



17 सीमा चौकियों से हो रही निगरानी
42वीं वाहिनी की कुल 17 सीमा चौकियां हैं, जिनमें बख्शी फॉरेस्ट, शिवपुरा, रंजीतबोझा, पंचपोखरी, आईसीपी रुपईडीहा, निबिया, मनवरिया, मुंशीपुरवा (प्रथम व द्वितीय), मौलानापुरवा, संथालिया, जानकी, सागर, कोदिया और जमुनहा जैसी चौकियां शामिल हैं। प्रत्येक चौकी पर एक प्लाटून करीब 30 जवान तैनात हैं, जो चौबीसों घंटे सुरक्षा में जुटे हैं।सोमवार सुबह रुपईडीहा पहुंचे सीओ नानपारा प्रदुम सिंह ने दिन भर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत एसएसबी इंस्पेक्टर ऋतुराज के संयुक्त गश्त कर रहे हैं।



होटल और लाॅज की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि सीमावर्ती थानों रुपईडीहा, नानपारा, नवाबगंज, मिहींपुरवा, सुजौली और मुर्तिहा को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी थानों में होटल, लॉज और सार्वजनिक स्थलों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें