फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, आठ घायल

Wed, 12 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर सोहरवा गांव के निकट मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बोलेरो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी दुल्हन को विदा करने के लिए जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



शंकरपुर निवासी शाहिद अली ने बताया कि चार दिन पूर्व बेटी की शादी फखरपुर क्षेत्र से हुई थी, मंगलवार को चौथी की रस्म अदायगी के तहत बेटी को विदा कराकर घर लाना था। परिवार के आठ सदस्य मंगलवार देर शाम को बोलेरो से फखरपुर रवाना हुए। सोहरवा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसस बोलेरो पलट गई।


राहगीरों और ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। हादसे में सबा (19), तबस्सुम (45), मनतशा (14), फौजदार (90), परवेज (16), और शिफा (19) समेत आठ लोग घायल हुए हैं। तबस्सुम, परवेज और शिफा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामगांव थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें