फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ समिति का गठन कर पार्टी को मजबूत बनाएं

विज्ञापन
बलहा विधानसभा क्षेत्र के सर्राकला गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मोतीपुर/गायघाट (बहराइच)। समाज कल्याण मंत्री गुरुवार को बलहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपूर्ण बूथ समिति का गठन कर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करें। साथ ही गांवों में तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति के जज्बे को मजबूत करें।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा क्षेत्र के मटेही कला, चौधरी गांव, सर्रा कला सेक्टर में बूथ समितियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के कई बूथ समिति अभी अधूरी हैं, जिससे कार्यकर्ता पार्टी से सीधे नहीं जुड़ पा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रही हैं। ऐसे में अपूर्ण बूथ को पूरा कर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।
मंत्री ने कहा कि गांवों में तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति हर ग्रामीण में जगाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उपचुनाव होंगे। इसके लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। भाजपा का विधायक बनाएं, जिससे हमारी सरकार और मजबूत हो।
विज्ञापन

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा नेेता योगेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा वीरचंद्र वर्मा, शिवकुमार शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र मौर्या, रामविलास गुप्ता, सुशील कुशवाहा, रोहित गुप्ता, रामसरोज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें